उतराखंड यानी के “ देव” भूमि पर नदियों के उफान से
जो प्रचडं आपदा आई है उन सबसे तो आप परीचित है लेकिन कुछ ऐसी बाते है जिसमे लोग कह
रहे है कि ये सब उपर वाले की कृपा से हो रहा है मैं बता दूँ, हो तो उपर वाले की
कृपा से ही रहा है लेकिन ऊपर मतलब God नही, बल्कि वो ऊपर वालों कि
नाकामियों की वजह से हो रहा है जो कुर्सी पर बैठे कह रहे है, “ हो रहा भारत निमार्ण “ और वो जो कह रहे है कि मैं
भारत को अमेरिका बनाना चाहता, और ये भी पीछे नही है जो कह रहे है कि हमारा साथ
छोड़ जाओगे, तो गद्दी कहाँ से पाओगे, जी हाँ आप बिलकुल ठीक समझ रहें है.,....................
इन ऊपर वालों की नाकामियों की वज़ह से ही बेड़ा पार लगा है जो आपदा प्रबंधक
कि बाते करने के अलावा Helicopter पर सैर करके जा रहे है, और तो ओर उतराखंड के मुख्यमंत्री
साहब ( विजय बहुगुणा) ने तो पिड़ित लोगों की मदद करने के नाम पर वो कर दिखाया जिसकी कमी थी, जो
वहाँ फंसे लोग मदद कि गुहार लगा रहे तो ये मुख्यमंत्री साहब दिल्ली मे प्रेस
कांफ्रेस कर रहे थे, अरे भाई प्रेस कांफ्रेस तो बाद मे भी हो सकती है पहले उन
लोगों कि तो मदद करों, जिनकी बदोलत आप उस पद पर हो| अब मदद करना तो दूर जिन
लोगो के घर बाढ़ मे बह गए या टूट गए उन्हे ये 2500 rs. मुआवज़ा दे रहे, जिनके घरो
की किमत है लाखों मे, और कह रहे शांति बनाए रखिए, अरे भाई मुआवज़े कि बात तो बाद
मे भी हो जाती कम से कम 4 दिन से भूखे लोगों को खाने का तो इंतज़ाम करा देते हाँ
खाने का उंतज़ाम हो या न हो पर अगर कोई बिल्डर वहाँ Hotel बनाने कि सिफारिश लेकर आता
तो उसके लिए तो खाली ज़मीन पर Tourist Place व hotel दोनो रातों रात तैयार हो
जाते ,...........
जो भी मेरे इस विचार को पढ़ रहा है और समझ रहा है वे अपने विचारों को भी
यहाम जोड़ कर लिख सकता है और साथ ही आप उन लोगों कि सुरक्षा कि दुआं करें और सब
जल्द ठिक हो जाए इसकी कामना करें,...............
No comments:
Post a Comment