राजधानी दिल्ली मे प्रगति मैदान मे 5 जनवरी से जो ‘ऑटो एक्सपो’ शुरु होने जा रहा है इससे बड़ी खुशखबरी फास्ट बाईक व कार राईडिंग वालो के लिए क्या हो सकती है और पिछली बार की तरह इस बार की थीम भी ‘मोबिलिटी फॉर ऑल’ रखी गई है| इस बार 24 देशों कि कंपनियां अपनी कारों का प्रर्दशन दिखाने आ रही है और 1500 है हिस्सा लेना वालों की तादात, 50 लॉन्च होंगी, जिनमें कारें, टू विल्हर, बसें और ट्रक शामिल हैं और इस बार ‘ऑटो एक्स्पो’ के लिए 1,15,000 वर्गमीटर जगह दी गई है|
जहां एक तरफ मार्केट मे गिरावट आने के चलते बहुत सी कंपनियों मे स्लो डाऊन चल रहा है वहीं दूसरी तरफ इंडिया की ऑटो मोबाईल इंडस्ट्री अच्छा परफॉर्म कर रही है और इसलिए दुनिया भर की नज़र इंडिया की ऑटो मोबाईल कंपनी पर टिकी है क्यों की सबको इंडियन मार्केट मे बहुत संभावनाएं दिख रही है| ऑटो एक्स्पो की स्टियरिंग कमिटी के चेयरमैन राजीव कौल ने एक इंटरव्यू मे बताया है कि ऑटो एक्स्पो मे सिर्फ कारें और बाइक्स ही नही देखने को मिलेगी बल्कि कंपनियां ऑटो पाटर्स, ऐक्ससरीज और म्यूज़िक सिस्टम के लिए अलग-अलग सेगमेंट रखेंगी|, कई कंपनियां फ्यूचर कार भी पेश करेंगी, जिनमे बैटरी से चलने वाली कारों के अलावा हाईब्रिड टेक्नॉलजी वाली कारो को भी पेश किया जाएगा|
इस बार इस तरह के कुछ नए प्रर्दशन 2012 के ऑटो एक्स्पो मे देखने को मिलेंगे, जो लोगों के दिल को जितने मे सक्षम होंगे, वैसे तो दिल्ली मे लोगों व यूथ को लूभाने के लिए कुछ न कुछ अलग तरह के प्रोग्राम समय समय पर होते रहते है, जो लोगों को बेहद पंसद आते है और लोग भी उनकी चर्चा करे बिना नही थकते, लेकिन ये एक ऐसा ऐगज़िबिशन हे जो 2साल मे एक बार दिल्ली के प्रगति मैदान मे जनवरी के शुरुआती दिनो मे लगाया जाता है जिसको देखने हर साल भारी भीड़ यहां उमड़ कर आती है और इसी बात को ध्यान मे रख कर यहां के आर्गनाईज़र्स ने इस बार तय किया हे कि एक दिन मे सिर्फ एक लाख लोगों से ज्यादा एंट्री बंद कर दी जाएगी, वैसे तो आम लोगों के लिए एंट्री सिर्फ 10 ओर 11 को ही है लेकिन फिर भी जो भीड़ दो दिन मे आएगी उसी को ध्यान मे रख कर ये फैसला लिया गया है| अब देखते हें की कितने लोग ऑटो एक्सपो का लुत्फ ले पाते है और कितने इसकी आलोचना करते हैं
इस बार ऑटो एक्सपो मे पेट्रोल के बढ़ते दामो को ध्यान मे रख कर कुछ ऐसी फ्यूचर कारें भी निकाली हैं जो बैटरी से चलेंगी और बेहद कम रेंज मे भी होगी, इस ऑटो एक्सपो मे मंहगी कारो के साथ साथ कम रेंज की कारो को दिखाया जाएगा, लोगों की जेबो पर ज्यादा जोर नही पड़ेगा|
No comments:
Post a Comment