11 दिसम्बर 2011 को अन्ना हजारे की टीम ने जो एक दिन के अनशन से पी. चिदम्बरम और राहुल गांधी पर जो सीधा निशाना साधा है इससे उनके छक्के तो छुटे ही है साथ ही जनता के सामने हमारी भ्रष्ट सरकार का पर्दा भी फाश कर दिया है, जी हाँ जंतर मंतर पर ह्ए इस अनशन से जनता के सामने एक और बात आई है जो यह है की जन लोक पाल की जो कमेटी सदस्य है उसके अन्तराल होने वाला कार्य सब राहुल गांधी की निगरानी मे होता है जो इस देश से भ्रष्ट लोगो को निकालने के लिए अथवा यहां से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए बिल्कुल नही हो पाएगा, क्यों की जो खुद भ्रष्ट है और उसी की निगरानी मे अगर सारा काम चलेगा तो कहां तक जायज़ है
आज जंतर मंतर मे हुए अन्शन के दौरान अन्ना हज़ारे ने कहा की जब मेरी बात प्रधान मंत्री मनमोहन से हुई तो उन्होने कहां कि मैं एक रिर्पोट बिल पास की कमेटी के पास यहां से भेज दूंगा, लेकिन जब अन्ना हजारे कमेटी के पास पहुचे तो उन्होने कहां की हमे p.m की कोई रिर्पोट नही मिली ऐसा कह कर उन्हे चुप करा दिया, और अन्ना हज़ारे ने जब रिर्पोट के लिए C.B.I जांच परताल की तो C.B.I की टीम ने भी अपनी पीट दिखा दी, अन्ना ने जब फिर P.M से बात की तो पता चला की रिर्पोट तो भेजी गई थी, फिर ्अन्ना जी ने कहां कि ये हरकत उस व्यक्ति कि हो सकती है जिसके हाथ मे P.M से भी ज्यादा पावर होगी, और वो एक ही व्यक्ति है राहुल गांधी जिसके कहने पर ये सब हो रहा है
राहुल गांधी के दो चहरे भी देखे जा सकते है एक गांव- गांव जाकर दलितों पर अपना प्यार जताते हैं और दुसरा देश मे हो रहे भ्रष्टाचार को और बढ़ावा दे रहें हैं अन्ना जी ने यह भी बताया कि राहुल गांधी P.M बनना चाहते हैं अन्ना ने कहा कि P.M बनने के लिए पहले ऐसे काम तो करो कोई जो देश के हित मे हो, अन्ना ने कहा इन लोगों ने लोकपाल बिल को एक बनिए कि दुकान समझ रखी है........लगता है कि अन्ना जी अन्शन पर अन्शन रखते जाएंगे लेकिन ये बहरी और अन्धी सरकार कुछ नही करेगी, ये सरकार जो आज चुप बैठी है वो अपनी चुप्पी से जनता ओर बाकी सबको यही बता रही है कि चाहे तुम अन्शन रखो या कुछ और करो हम नही सुधरने वाले..... लेकिन हम भी यही कहेंगे अन्ना तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं..............
अच्छी कोशिश की है।.......
ReplyDelete